Not Yet

Sunday, December 10, 2017

Saving management and investment | अपनी मंथली सैलेरी को कैसे मेनैज करे? (मेरा फार्मूला)

Saving management and investment | अपनी मंथली सैलेरी को कैसे मेनैज करे? (मेरा फार्मूला)


मैंने अपनी मंथली सैलेरी को मेनैज करने के लिए कुछ निधियाँ (Funds) बनाई है| सभी निधियों में जमा राशि अलग अलग पर्पज़ के लिए रहती है| यह फार्मूला मैंने अपने दादाजी से सिखा है, जो खुद एक शिक्षक थे| हर महीने इनकम आते ही मैं उसे अलग अलग निधि में उसके पूर्वनिर्धारित प्रतिशत (Pre-defined Percentage) के अनुसार जमा कर देता हूँ और हर साल जितना भी इनकम टेक्स लगता है उसको उसी प्रतिशत के अनुसार उठा भी लेता हु|


कुछ फंड की जानकारी निम्नानुसार है|

--> चेरिटी फंड


दुनिया के सभी धर्म में दान-पुण्य का बहुत महत्त्व होता है| सभी को दान करना ही चाहिए और उसके लिए कोई सीमा निर्धारित करना चाहे तो एक फंड चेरिटी का रख सकते है| हिंदु अर्थशास्त्र के अनुसार अपनी आय का कम से कम १० वा भाग दानधर्म के लिए जाना चाहिए|

--> रिज़र्व फंड


रिज़र्व फंड यानी आरक्षित निधि आपातकाल या पैसो की कमी की स्थिति में हमें सुरक्षा प्रदान करती है| यद्यपि हमें सुरक्षा प्रदान करने के लिए जीवन बिमा भी होता है| जो मुसीबत के समय रिज़र्व फंड से ज्यादा सुरक्षा देती है, लेकिन उसमे कुछ शर्ते भी होती है| यदि हम जीवन बिमा के साथ साथ रिज़र्व फंड का प्रबंधन करने की भी आदत डाले तो उसमे बिना शर्त जब चाहे तब सुरक्षा ले सकते है|

रिज़र्व फंड में पैसे जमा करना ज्यादा और उठाना कम होता है| अतः उसके लिए फिक्स्ड डिपोजिट, रिकरिंग डिपोजिट, फ्लेक्सी रिकरिंग डिपोजिट या ओटोस्वीप बचत खातों (फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपोजिट) को उपयोग में लिया जा सकता है|

--> Home Consumer Expenditure (HCE) फंड


इसका सीधा मतलब होता है घर की दैनिक, मासिक या वार्षिक जरूरत जैसे राशन-पानी के लिए आवंटित की गई धनराशि|

इस निधि का प्रयोग जीवनसाथी या घर के अन्य सदस्यों के साथ ज्वाइन्ट एकाउंट में करना चाहिए| इस एकाउंट के साथ जुडा घर का हरेक सदस्य इसमें पूर्वनिर्धारित प्रतिशत की सेलैरी जमा कर सकता है और घरखर्च के लिए उठा सकता है|

--> एज्युकेशनल फंड


बच्चों की पढाई के लिए आवंटित की गई धनराशि| उसके लिए यदि जीवनसाथी कमाता है, तो उसके साथ ज्वाइन्ट एकाउंट होना चाहिए|

--> पर्सनल फंड


केवल हमारे व्यक्तिगत खर्च के लिए| हो सके तो हमारा सेलैरी अकाऊंट ही हमारा पर्सनल फंड होना चाहिए|

No comments:

Post a Comment