Not Yet

Saturday, June 13, 2026

बेंक खाते में किसी के पैसे गलती से आ गए, तुरंत रिवर्स न करें।

आजकल बेंक खाते में सायबर फ्रोड होने की परिस्थितियां बढ़ती जा रही है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशिका (SOP - Standard Operating Procedure) के अनुसार किसी भी खाते की रकम यदि सायबर फ्रोड से चली गई हो तो तीन ट्रान्सफर तक जिन-जिन खातों से गुजरती हैं वह सभी खाते स्थगित (Freeze) हो जाते हैं। उसके आगे भी हर खाते में वह राशि लियन होती है और पर्याप्त बेलेंस न होने पर वह खाता भी स्थगित हो जाता है।

वस्तुत: सायबर फ्रोड के द्वारा ट्रान्सफर हुई राशि आगे जिन-जिन खातों में ट्रान्सफर होती हैं उस श्रृंखला में आने वाले प्रत्येक बेंक खातों में स्थगित (Freeze) या लियन मार्किंग हो जाता है। ईस श्रृंखला में वह खाता भी सामेल होता है, जिसमें किसी ने पैसे भेजकर प्राप्त करनेवाले को फोन करके बताया हो कि आप यह पैसा मेरे किसी और खाते में भेज दे या वापस मेरे खाते में भेज दें।

ऐसी स्थिति में यदि हम पैसे भेज देते हैं तो उसे बेंकिंग प्रणाली में नया ट्रांजेक्शन माना जाता है क्योंकि हर ट्रांजेक्शन को एक UMRN number (Unique Mandate Reference Number) दिया होता है।

ऐसी स्थिति में पैसा भेजनेवाले को अपनी बेंक में Wrong Credit Chargeback की अर्जी देनी चाहिए और प्राप्त करनेवाले को अपनी बेंक में ट्रांजेक्शन रिवर्स करने की अर्जी देनी चाहिए। जिससे खाते के स्टेटमेंट में समान राशि और समान UMRN के साथ रिवर्स एन्ट्री दिखाई दे और consistency बनी रहें।

No comments:

Post a Comment